झारखंड संयुक्त सेवा परीक्षा (Jharkhand Combined) - Syllabus
प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम (Preliminery Examination Syllabus)
प्रारंभिक परीक्षा में दो अनिवार्य प्रश्नपत्र होगें। एक सामान्य अध्ययन-1 और दूसरा सामान्य अध्ययन-2 । दोनों ही प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होंगे। दोनों प्रश्नपत्रों की प्रकृति बहुविकल्पीय होगी। प्रश्नपत्रों का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
प्रश्नपत्र - 1
सामान्य अध्ययन (General Studies)
कुल अंक - 200 समय - 2 घंटा
प्रश्नों की संख्या- 100 प्रकार- बहुविकल्पीय
- भारत का इतिहास (Indian History) - 15 प्रश्न
1. प्राचीन भारत (5 प्रश्न)
2. मध्यकालीन भारत (5 प्रश्न)
3. आधुनिक भारत (5 प्रश्न)
- भारत का भूगोल (Indian Geography) - 10 प्रश्न
1. सामान्य भूगोल (3 प्रश्न)
2. स्थानीय भूगोल (3 प्रश्न)
3. आर्थिक भूगोल (2 प्रश्न)
4. सामाजिक एवं जनसांख्यिकी भूगोल (2 प्रश्न)
- भारतीय राजव्यवस्था और शासन (Indian polity and Governance) - 10 प्रश्न
1. भारतीय संविधान (4 प्रश्न)
2. लोक प्रशासन और सुशासन (4 प्रश्न)
3. विकेन्द्रीकरण : पंचायत और निगम (2 प्रश्न)
- आर्थिक और संपोषणीय विकास (Economic And Sustainable Development) - 10 प्रश्न
1. भारतीय अर्थव्यवस्था के मूल (4 प्रश्न)
2. संपोषणीय विकास और आर्थिक समस्याऐं (4 प्रश्न)
3. आर्थिक सुधार और वैश्वीकरण (2 प्रश्न)
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी [Science and Technology] 15 प्रश्न
1. सामान्य विज्ञान (6 प्रश्न)
2. कृषि और तकनीकि विकास (6 प्रश्न)
3. सूचना और संचार तकनीक (3 प्रश्न)
- झारखण्ड के विशेष प्रश्न (इसके इतिहास, समाज, संस्कृति और धरोहर का सामान्य ज्ञान) - 10 प्रश्न
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स (15 प्रश्न)
- मिली जुली प्रकृति के कुछ सामान्य प्रश्न, जिनके लिए विशेष विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं (15 प्रश्न)
1. मानवाधिकार
2. पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता, और जलवायु परिवर्तन
3. शहरीकरण
4. खेल
5. आपदा प्रबंधन
6. गरीबी और बेरोजगारी
7. पुरस्कार
8. संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठन
प्रश्नपत्र - 2
सामान्य अध्ययन - 2 (General Studies - 2)
पूर्णांक - 200 समय - 2 घंटे
प्रश्नों की संख्या - 100 (बहुविकल्पीय)
सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- झारखण्ड का इतिहास 8 प्रश्न
1. मुण्डा शासन व्यवस्था 1 प्रश्न
2. नागवंशी शासन व्यवस्था 1 प्रश्न
3. पड़हा पंचायत शासन व्यवस्था 1 प्रश्न
4. मांझी परगना शासन व्यवस्था 1 प्रश्न
5. मुण्डा मानकी शासन व्यवस्था 1 प्रश्न
6. ढ़ोकतो सोहोर शासन व्यवस्था 1 प्रश्न
7. जातीय पंचायत शासन व्यवस्था 2 प्रश्न
- झारखण्ड आंदोलन 7 प्रश्न
1. झारखण्ड के सदान 1 प्रश्न
2. झारखण्ड के आदिवासी 1 प्रश्न
3. झारखण्ड के स्वतंत्रता सेनानी 1 प्रश्न
4. झारखण्ड के विभूति 2 प्रश्न
5. झारखण्ड आंदोलन एवं राज्य गठन 2 प्रश्न
- झारखण्ड की विशिष्ट पहचान 5 प्रश्न
1. झारखण्ड की सामाजिक स्थिति 1 प्रश्न
2. झारखण्ड की सांस्कृतिक स्थिति 1 प्रश्न
3. झारखण्ड की राजनीतिक स्थिति 1 प्रश्न
4. झारखण्ड की आर्थिक स्थिति 1 प्रश्न
5. झारखण्ड की धार्मिक विशेषताऐं एवं पहचान 1 प्रश्न
- झारखण्ड का लोकसाहित्य, नृत्य, संगीत, वाद्य, दर्शनीय स्थल एवं आदिवासी संस्कृति - 5 प्रश्न
1. लोक साहित्य 1 प्रश्न
2. पारंपरिक कला एवं लोकनृत्य 1 प्रश्न
3. लोकसंगीत एवं वाद्य 1 प्रश्न
4. दर्शनीय स्थल 1 प्रश्न
5. आदिवासी जाति, प्रजाति एवं विशेषताऐं 1 प्रश्न
- झारखण्डी साहित्य और साहित्यकार 5 प्रश्न
- झारखण्ड के प्रमुख शिक्षण संस्थान 3 प्रश्न
- झारखण्ड के खेलकूद 5 प्रश्न
- झारखण्ड के भूमि संबंधी कानून अधिनियम 12 प्रश्न
1. छोटानागपुर काश्तकार अधिनियम 5 प्रश्न
2. संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम 5 प्रश्न
3. अन्य राज्य परक अधिनियम 2 प्रश्न
- 1947 से राज्य में आर्थिक विकास का इतिहास, झारखण्ड का भूगोल- जंगल, नदी पहाड़, पर्वत, खान-खनिज आदि 10 प्रश्न
- झारखण्ड की औद्योगिक नीति, विस्थापन और पुनर्वास नीति एवं अन्य नीतियां 6 प्रश्न
- झारखण्ड के प्रमुख उद्योग का नाम और स्थान तथा औद्योगिक विकास 5 प्रश्न
- झारखण्ड की प्रमुख योजनाऐं एवं उपयोजनाऐं 5 प्रश्न
- झारखण्ड में जंगल प्रबंधन एवं वन्य जीव संरक्षण कार्य 5 प्रश्न
- झारखण्ड राज्य के पर्यावरण संबंधी तथ्य 7 प्रश्न
- झारखण्ड में आपदा प्रबंधन 5 प्रश्न
- झारखण्ड से संबंधित समसामयिक घटनाऐं 7 प्रश्न