Civil Hindi Pedia

संयुक्त रक्षा सेवाएं (CDS) - Syllabus

लिखित परीक्षा पाठ्यक्रम(Syllabus of Written Examination) 

 

स्तर : प्रारम्भिक गणित के प्रश्नपत्रों का स्तर मेट्रिकुलेशन परीक्षा का होगा,अन्य विषयों में प्रश्नपत्रों का स्तर लगभग वही होगा जिसकी किसी भारतीय विश्वविद्यालय के स्नातक से अपेक्षा की जा सकती है।

 

 

अंग्रेज़ी का पाठ्य - विवरण : प्रश्नपत्र इस प्रकार का होगा कि जिससे उम्मीदवार कि अंग्रेज़ी और अंग्रेज़ी के शब्दों के बोध की परीक्षा ली जा सके।

 

 

 

सामान्य ज्ञान का पाठ्यक्रम : सामान्य ज्ञान तथा साथ में समसामयिक घटनाओं और दिन प्रतिदिन देखे और अनुभव किए जाने वाले इसी तरह के मामले के वैज्ञानिक पक्ष की जानकारी जिसकी किसी ऐसे शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है,जिसने किसी वैज्ञानिक विषय का विशेष अध्ययन ना किया हो।प्रश्नपत्र में भारत के इतिहास और भूगोल से सम्बंधित ऐसे प्रश्न भी होंगे जिनका उत्तर उम्मीदवारों को उन विषयों का विशेष अध्ययन किए बिना देना सम्भव होगा।

 

 

 

प्रारम्भिक गणित का पाठ्यक्रम

 

अंकगणित : 

संख्या पद्धतियाँ : घनपूर्ण,संख्याएँ,पूर्णाँक,परिमेय और वास्तविक संक्रियाएँ,मूल संक्रियाएँ - जोड़,घटाना,गुणन और विभाजन,वर्गमूल,दशमलव भिन्न।

 

ऐकिक विधि : समय तथा दूरी,समय तथा कार्य,प्रतिशतता,साधारण तथा चक्रवृद्धि ब्याज में अनुप्रयोग,लाभ और हानि,अनुपात और समानुपात विवरण।

 

प्रारम्भिक संख्या सिद्धांत : विभाजन की कलन विधि,अभाज्य और भाज्य संख्याएँ, 2,3,4,5,9,11 द्वारा विभाज्यता के परीक्षण अपवर्त्य और गुणनखंड/गुणनखंडन प्रमेय,महत्तम समापवर्त्य और लघुत्तम समापवर्त्य,युक्लिड की कलन विधि।

 

आधार 10 तक लघुगणक,लघुगणक के नियम,लघुगणकीय सारणियों का प्रयोग।

 

 बीजगणित :

आधारभूत संक्रियाएँ : साधारण गुणनखंड,शेषफल प्रमेय,बहुपदों का महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक सिद्धांत, द्विघात समीकरणों का हल,इसके मूलों और गुणकों के बीच सम्बंध (केवल वास्तविक मूल पर विचार किया जाए),दो अज्ञात राशियों के युगपद, रैखिक समीकरण विश्लेषण और ग्राफ़ सम्बन्धी हल,दो चरों में युगपद रैखिक असिमिकाएँ बनती हैं या एक चर में द्विघात समीकरण तथा हल समुच्चय भाषा तथा समुच्चय अंकन पद्धति,परिमेय व्यंजक तथा प्रतिबंध तत्समक घतांक नियम।

 

 

 त्रिकोणमिति : ज्या x,कोटिज्या x,स्पर्शरेखा x,जब  0º ≤ X ≤ 90º कोटिज्या,स्पर्शरेखा x का मान जबकि x 0º,30º,45º,60º और 90º ,सरल त्रिकोणमितिय सारणियों का प्रयोग,ऊँचाइयों और दूरियों के सरल कोण।

 

 

 ज्यामिति : रेखा और कोण,समतल और समतल आकृति : निम्नलिखित पर प्रमेय -

  • किसी बिंदु पर कोणों के गुणधर्म,
  • समांतर रेखाएँ,
  • किसी त्रिभुज की भुजाएँ और कोण,
  • त्रिभुज की सर्वांगसमता,
  • समरूप त्रिभुज,
  • माध्यिकाओं और शीर्षलंबों का संगमन,
  • समानांतर चतुर्भुजों,आयत और वर्ग के कोणों,भुजाओं के विकल्पों के गुणधर्म,
  • वृत्त और उनके गुणधर्म जिसमें स्पर्शरेखा तथा अभिलंब भी शामिल हैं,
  • स्थानिल संयक।                                                                             

          

विस्तार कलन : वर्गों,आयतों,समानांतर चतुर्भुजों,त्रिभुजों और वृत्तों के क्षेत्रफल जो इन आकृतियों में विभाजित की जा सकती हैं।घनभों का पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन,लंब,वृत्तीय शंकुओं और बेलनों का पार्श्व पृष्ठ तथा आयतन/गोलकों का पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन।

 

 

सांख्यिकी : सांख्यिकी तथ्यों का संगृह तथा सारणियन,आरेखी निरूपण,बारम्बारता,बहुभुज आयत,चित्र शलाका चार्ट,पाई चार्ट आदि केंद्रीय प्रवृत्ति के माप रेखाओं के बीच कोण।