Civil Hindi Pedia

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) - Syllabus

प्रश्न पत्र - 1

सामान्य योग्यता एवं बुद्धिमता

 

 

इस प्रश्न-पत्र में बहुविकल्प प्रश्नों सहित वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जो व्यापक रूप में निम्नलिखित क्षेत्रों से संबंधित होंगे -

 

 

सामान्य मानसिक योग्यता : 

ये प्रश्न तार्किक विवेचना, गणितीय अभिरूचि सहित संख्यात्मक योग्यता एवं आंकड़ों के निर्वचन के परीक्षण हेतु तैयार किए जाएंगे।

 

 

सामान्य विज्ञान :

ये प्रश्न सामान्य जागरूकता, वैज्ञानिक प्रकृति नए क्षेत्रों जैसे सूचना प्रौद्योगिकी, जैव-प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरणीय विज्ञान आदि जैसे नए महत्वपूर्ण क्षेत्रों सहित घटनाओं के दैनिक प्रेक्षण की समझ (परिज्ञान) एवं मूल्यांकन के परीक्षण हेतु तैयार किए जाएंगे।

 

 

राष्ट्रीय तथा अंर्तराष्ट्रीय महत्व की सम-सामयिक घटनाएं : 

इन प्रश्नों से संस्कृति, संगीत, कला, साहित्य, खेल, शासन, समाजिक तथा विकासात्मक मुद्दों, उद्योग, व्यवसाय, भूमंडलीकरण तथा राष्ट्रों के बीच पारस्परिक प्रभाव जैसे व्यापक क्षेत्रों में राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सम-सामायिक घटनाओं से संबंधित उम्मीदवारों की जागरूकता का परीक्षण किया जाएगा।

 

 

भारतीय राज्यव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था : 

इन प्रश्नों में उम्मीदवारों से देश के राजनैतिक पहलुओं के विषयों से संबंधित प्रश्न होंगे। इनमें राष्ट्रवाद की प्रगति तथा स्वतंत्रता आन्दोलन के क्षेत्र में शामिल होंगे।

 

 

भारत एवं विश्व का भूगोल :

ये प्रश्न भारत तथा विश्व से संबंधित भूगोल के भौतिक, सामाजिक तथा आर्थिक पहलुओं से संबंधित होंगे।

 

 

 

 

 

 

प्रश्न पत्र - 2

सामान्य अध्ययन, निबंध एवं अपठित गद्यांश

 

 

निबंध प्रकार के प्रश्न, जिनके उत्तर लंबे वर्णानात्मक रूप  में हिन्दी या अंग्रेजी में दिए जाने हैं, कुल 80 अंकों के होंगे। 

निर्देशात्मक विषय हैं - आधुनिक भारतीय इतिहास विशेषतया स्वतंत्रता संग्राम, भूगोल, राज्य व्यवस्था और अर्थव्यवस्था सुरक्षा तथा मानवाधिकार मुद्दों की जानकारी तथा विश्लेषणात्मक योग्यता। 

 

अपठित गद्यांश सारांश लेखन, अन्य संचार/ भाषा कौशल - जिनके उत्तर केवल अंग्रेजी में दिए जाने है (अंक 120 ) विषय हैं - अपठित गद्यांश, सारांश लेखन, प्रति-तर्क विकास, सामान्य व्याकरण तथा भाषा परीक्षण के अन्य पक्ष।