बिहार संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (Bihar Combined) - Syllabus
प्रारम्भिक परीक्षा का पाठ्यक्रम (Syllabus of Preliminary Examination)
सामान्य अध्ययन
इस पत्र में ज्ञान विज्ञान के निम्नलिखित क्षेत्रों से संबंधित प्रश्न होगें :-
सामान्य विज्ञानः- सामान्य विज्ञान, अर्न्तराष्ट्रीय महत्व की सम सामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं।
सामान्य भूगोलः- बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहाँ की महत्वपूर्ण नदियां, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था, आजादी के पश्चात् बिहार की अर्थव्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन एवं बिहार का योगदान।
सामान्य मानसिक योग्यता को जांचने वाले प्रश्न :
सामान्य विज्ञान, के अर्न्तगत दैनिक अनुभव और प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान की सामान्य जानकारी तथा परिबोध पर ऐसे प्रश्न पूछे जायेगें, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है, जिसने वैज्ञानिक विषयों के साथ विशेष अध्ययन नहीं किया है।इतिहास के अर्न्तगत भारतीय इतिहास के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर विशेष ध्यान देना होगा। परीक्षार्थियों से आशा की जाती है कि बिहार के इतिहास की प्रमुख घटनाओं से परिचित होंगे।भूगोल के विषय में भारत तथा बिहार के भूगोल पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। भारत तथा बिहार के भूगोल के अर्न्तगत देश के सामाजिक और आर्थिक भूगोल से संबंधित प्रश्न होगें, जिसमें भारतीय कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताऐ सम्मिलित होगीं। भारत की राज्य व्यवस्था एवं आर्थिक व्यवस्था के अर्न्तगत देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज्य सामुदायिक विकास तथा भारतीय योजना (बिहार के संदर्भ में भी) जानकारी का परीक्षण किया जायेगा। भारत के राष्ट्रीय आन्दोलन के अर्न्तगत उन्नीसवीं शताब्दी के पुर्न - उत्थान के स्वरूप और स्वभाव एवं राष्ट्रीयता का विकास तथा स्वतंत्रता प्राप्ति से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे। परीक्षार्थियों सेआशा की जाती है कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका पर पूछे गये प्रश्नों का भी उत्तर दें।