दिवस विशेष समसामयिकी 1(21-Nov-2022)
विश्व दूरदर्शन दिवस
(World Television Day)

Posted on November 21st, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

विश्व दूरदर्शन दिवस  प्रतिवर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है।

 

दूरदर्शन (टेलीविज़न) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1996 में इस दिवस को मनाए जाने पुष्टि की गई थी।

 

इसका उद्देश्य प्रमुख आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूरे विश्व के ज्ञान में वृद्धि करना है।

 

वर्तमान समय में यह मीडिया की सबसे प्रमुख ताकत है।

 

यूनेस्को ने टेलीविज़न को संचार और सूचना के एक महत्त्वपूर्ण साधन के रूप में पहचाना है।

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 17 दिसंबर, 1996 को 21 नवंबर की तिथि को विश्व दूरदर्शन दिवस के रूप घोषित किया था।

 

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1996 में 21 और 22 नवंबर को विश्व के प्रथम टेलीविज़न फोरम का आयोजन किया था।

 

इसमें टेलीविज़न के विश्व पर पड़ने वाले प्रभाव के संदर्भ में चर्चा की गई।

 

साथ ही इस तथ्य पर भी चर्चा की गई कि विश्व की दिशा और दशा परिवर्तित करने में इसका क्या योगदान है।

 

विश्व की राजनीति पर टेलीविज़न के प्रभाव और इसकी उपस्थिति को किसी भी रूप में इनकार नहीं किया जा सकता है।

 

वर्तमान में यह मनोरंजन एवं ज्ञान के प्रमुख स्रोतों में से एक है लेकिन साथ में यह भी माना जा रहा है कि इसके नकारात्मक प्रभाव भी दृष्टिगत हो रहे हैं।

 

अतः इसके नकारात्मक प्रभाव को रोकने और प्रसारण संबंधी आवश्यक नियम के लिये कुछ क़ानूनी प्रतिबंध भी आरोपित किये जाने की आवश्यकता है।