विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी समसामियिकी 1 (24-Feb-2021)
विश्व का सबसे पुराना डीएनए
(World's oldest DNA)

Posted on February 24th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में वैज्ञानिकों ने अब तक पाए गए विश्व के सबसे पुराने डीएनए को खोजा है।



यह डीएनए वैज्ञानिकों ने लगभग 1.2 मिलियन वर्ष पूर्व पूर्वोत्तर साइबेरिया में पाये जाने वाले मैमथ(Mammoth) के दांतों से पाया है।शोधकर्ताओं ने बताया कि हाल ही में उन्होंने तीन अलग-अलग मैमथों के अवशेषों से डीएनए को पाया और उन्हें अनुक्रमित(Sequenced) किया गया है।खोजे गए तीनों डीएनए में से सबसे पुराना क्रेस्तोवका नदी के पास से पाया गया है। इसे लगभग 1.2 मिलियन वर्ष पुराना बताया जा रहा है।

 



लाखों वर्ष पूर्व पूर्वोत्तर साइबेरिया में पाये जाने वाले मैमथ (mammoth), काफी हद तक हाथियों की तरह प्रतीत होते थे। लेकिन ये हाथियों से आकार में कई गुना बड़े होते थे। इसके अतिरिक्त, ये हथियों से गुणों में भी भिन्न थे।इनके अधिकतर अवशेष साइबीरिया के टुंड्रा प्रदेश में बर्फ में दबे पाये गए हैं। इसलिए इनका नामकरण मैमुथ पड़ गया। दरअसल साइबेरियाई भाषा में मैमथ शब्द का तात्पर्य भूमि के नीचे रहने वाले जंतु से होता है।हालांकि मैमथ का वैज्ञानिक नाम मैमुथस प्राइमिजीनियस (Mammuthus primigenius) है।कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि फ्रांस में यह जंतु हिम युग के अंत तक और साइबीरिया में संभवत: हिम युग के आगे तक जीवित रहा होगा।

 


डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड- डीएनए (DNA) के बारे में-


डीएनए या डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (Deoxyribonucleic Acid- DNA) कोशिका के गुणसूत्रों में पाए जाने वाला पतला व घुमावदार सीढ़ी जैसी संरचना वाला पदार्थ है। ये जेनेटिक इंस्ट्रक्शंस होते हैं, अर्थात ये जीवों की क्रियाओं और आनुवंशिकी को निर्धारित करते हैं।डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड में अडेनिन (A=Adenine), थाएमिन (T=Thymine) साइटोसिन (C=Cytosine) और ग्वानिन (G= Guanine) नामक चार क्षार विशिष्ट क्रम में पाये जाते हैं।