विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समसामियिकी 2 (8-Feb-2019)
विश्व का प्रथम निजी लूनर लैंडर
(World's First Private Lunar Lander)

Posted on February 8th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

एक इज़राइली गैर-लाभकारी समूह निजी तौर पर वित्तपोषित विश्व का प्रथम मिशन शुरू करने की योजना बना रहा है। गौरतलब है कि इसका लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर जाँच-पड़ताल करना होगा।


बेयरशीट नामक यह लूनर लैंडर इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज़ की सहायता से समूह स्पेसिल द्वारा लॉन्च किया जाएगा।


यह चंद्रमा के चुंबकीय क्षेत्र को मापने के लिये एक उपकरण, नासा द्वारा प्रदान किया गया एक लेज़र-परावर्तक और सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक इज़राइली कलाकृतियों का एक टाइम-कैप्सूल अपने साथ ले जाएगा।

 


विशेषताएँ-

 


♦ प्रमोचन द्रव्यमान: 585 किग्रा. (जिसमें 435 किग्रा. ईंधन है)


♦ लैंडर की ऊँचाई: 1.5 मीटर


♦ व्यास: 2 मीटर