दिवस विशेष समसामयिकी 1(15-May-2023)
विश्व प्रवासी पक्षी दिवस
(World Migratory Bird Day)

Posted on May 16th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (WMBD) 13 मई, 2023 को “जल और प्रवासी पक्षी के लिये इसका महत्त्व” विषय के साथ मनाया गया।

 

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मिशन LiFE कार्यक्रम के तहत पूरे भारत में लोगों के बीच व्यापक स्तर पर कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

 

इन आयोजनों का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल प्रवृत्ति के महत्त्व को रेखांकित करना है।

 

प्रतिभागियों ने स्थायी प्रथाओं को अपनाने तथा उनके पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिये LiFE कार्यक्रम की प्रतिज्ञा ली।

 

WMBD एक द्वि-वार्षिक वैश्विक अभियान है जिसका उद्देश्य प्रवासी पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना और उनके आवासों के संरक्षण के महत्त्व पर ध्यान देना है।

 

यह प्रत्येक वर्ष मई और अक्तूबर में दूसरे शनिवार को मनाया जाता है।

 

यह अभियान दो संयुक्त राष्ट्र संधियों, जंगली पशुओं की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर सम्मेलन (CMS) और अफ्रीकी-यूरेशियन प्रवासी वाटरबर्ड समझौते (AEWA) के बीच एक सहयोगी साझेदारी के माध्यम से आयोजित किया जाता है।

 

इसमें अमेरिका के गैर-लाभकारी पर्यावरण संगठन (EFTA) भी शामिल होते हैं।