अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (24-Feb-2021)^विश्व खाद्य कार्यक्रम ^(World Food Program)
Posted on February 24th, 2021
विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि मध्य अमेरिका के चार देशों में लगभग 8 मिलियन लोग इस वर्ष भूख का सामना कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास और निकारागुआ में भूखे मरने वालों की संख्या पिछले दो वर्षों में लगभग चार गुना हो गई है, क्योंकि मध्य अमेरिका बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 2018 में लगभग 2.2 मिलियन लोग भूख का सामना कर रहे थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब लगभग 8 मिलियन से अधिक हो गयी है।विश्व खाद्य कार्यक्रम ने यह भी कहा कि जनवरी 2021 में संगठन द्वारा किए गए सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से 15% लोग प्रवास की ठोस योजना बना रहे थे, यह संख्या 2018 की तुलना में लगभग दोगुना है।
विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Program) के बारे में-
संयुक्त राष्ट्र का विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Program) युद्ध, प्राकृतिक आपदा और अकाल जैसी आपात स्थितियों में खाद्य सहायता मुहैया कराता है।इसकी शुरुआत 1961 में अमेरिकी राष्ट्रपति ‘ड्वाइट डेविड आइजनहावर’ के सुझाव से हुई थी ।विश्व खाद्य कार्यक्रम का मुख्यालय इटली के रोम में है। दुनिया के 88 से ज्यादा देशों में इसके कार्यालय हैं।विश्व खाद्य कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की दो अन्य एजेंसी खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) और अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) के साथ मिलकर काम करती है।गौरतलब है कि दुनिया में भूख के खिलाफ जंग लड़ने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम’ को 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (24-Feb-2021)विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Program)