दिवस विशेष समसामयिकी 2(21-Nov-2022)
विश्व बाल दिवस
(World Children's Day)

Posted on November 21st, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आज विश्व बाल दिवस पर नई दिल्ली में बाल कल्याण समितियों के लिये प्रशिक्षण मॉड्यूल और गो होम एंड री-यूनाइट पोर्टल का शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य देश में किशोर न्याय नियमों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिये बाल कल्याण समितियों एवं ज़िला बाल संरक्षण इकाइयों के सदस्यों तथा अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करना है।

 

बाल कल्याण समितियां बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिये महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

हालाँकि भारत में देश में बाल संरक्षण के लिये किशोर न्‍याय नियमों में एकरूपता की आवश्‍यकता है।

 

विश्व बाल दिवस विश्व में बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कल्याण के लिये 20 नवंबर को मनाया जाता है।

 

यह सबसे पहले वर्ष 1954 में मनाया गया था।

 

इसी तिथि पर वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा बाल अधिकारों के लिये अभिसमय अपनाया गया था।