दिवस विशेष समसामयिकी 1(19-Sept-2022)
विश्व बाँस दिवस 2022
(World Bamboo Day 2022)

Posted on September 19th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

प्रत्येक वर्ष 18 सितंबर को विश्व बाँस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

यह दिन बाँस के लाभों के बारे में जागरूकता के प्रसार और रोज़मर्रा के उत्पादों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिये मनाया जाता है।

 

विश्व बाँस दिवस, 2022 की थीम  ‘#PlantBamboo’ यानी बाँस के पौधे लगाएँ है।

 

वर्ष 2009 में बैंकाक (थाईलैंड) में आयोजित 8वीं विश्व बाँस कान्ग्रेस (World Bamboo Congress) में विश्व बाँस संगठन (World Bamboo Organization) ने आधिकारिक रूप से 18 सितंबर को विश्व बाँस दिवस (WBD) मनाए जाने की  घोषणा की।

 

विश्व बाँस संगठन का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण की रक्षा के लिये इसके स्थायी उपयोग को सुनिश्चित करने हेतु दुनिया भर के क्षेत्रों में नए उद्योगों के लिये बाँस की खेती को बढ़ावा देना, साथ ही सामुदायिक आर्थिक विकास हेतु स्थानीय रूप से पारंपरिक उपयोगों को बढ़ावा देना है।

 

विश्व बाँस संगठन (World Bamboo Organization) की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी।

 

इसका मुख्यालय एंटवर्प (बेल्जियम) में है।

 

विश्व बांस संगठन (World Bamboo Organization) :

 

विश्व बांस संगठन का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण की रक्षा के लिये स्थायी उपयोग सुनिश्चित करने हेतु दुनिया भर के क्षेत्रों में नए उद्योगों के लिये बांस की खेती को बढ़ावा देना साथ ही सामुदायिक आर्थिक विकास के लिये स्थानीय रूप से पारंपरिक उपयोगों को बढ़ावा देना है।

 

विश्व बांस संगठन (World Bamboo Organization) की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी। 

 

इसका मुख्यालय एंटवर्प (बेल्जियम) में है।