दिवस विशेष समसामयिकी 1 (18-September-2021)
विश्व बांस दिवस
(World Bamboo Day)

Posted on September 19th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

बांस के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रोजमर्रा के उत्पादों में इसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हर साल 18 सितंबर को विश्व बांस दिवस (World Bamboo Day) मनाया जाता है।

 

मुख्य रूप से पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया में विभिन्न उद्देश्यों के लिए बांस का उपयोग किया जाता है।

 

बांस पोएसी परिवार की एक लंबी, पेड़ जैसी घास है। इसमें 115 से अधिक जेनेरा और 1,400 प्रजातियां शामिल हैं।

 

WBD 2021 के 12वें संस्करण की थीम '#बैम्बू प्लांट : यह समय बैम्बू प्लांट लगाना (#PlantBamboo:  It Is Time To Plant Bamboo)' है।

 

WBD को आधिकारिक तौर पर विश्व बांस संगठन द्वारा 18 सितंबर को बैंकॉक में 2009 में आयोजित 8 वीं विश्व बांस कांग्रेस में घोषित किया गया था।

 

डब्ल्यूबीओ का उद्देश्य बांस की क्षमता को और अधिक विस्तार देना, दुनिया भर के क्षेत्रों में नए उद्योगों के लिए बांस की नई खेती को बढ़ावा देना और सामुदायिक आर्थिक विकास आदि के लिए स्थानीय स्तर पर पारंपरिक उपयोगों को बढ़ावा देना है।