राष्ट्रीय समसामयिकी 1(1-Feb-2023)
विज़िट इंडिया ईयर-2023
(Visit India Year-2023)

Posted on February 2nd, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

पर्यटन मंत्री ने नई दिल्‍ली में “विज़िट इंडिया ईयर-2023” का शुभारंभ किया।

 

विज़िट इंडिया ईयर-2023 अभियान पर्यटन मंत्रालय की एक पहल है।

 

इसके तहत देश में पर्यटन, बड़ी योजनाओं और गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है।

 

विज़िट इंडिया ईयर-2023 अभियान के प्रतीक चिह्न का भी अनावरण किया गया जो ‘नमस्ते’ की छवि से युक्त है।

 

प्रतीक चिह्न में भारत की विरासत के तत्त्वों, स्मारकों के साथ ही अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में भारत की आधुनिक उपलब्धियों को भी दर्शाया गया है, इसमें प्रतिष्ठित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी शामिल है।

 

पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि G20 की अध्यक्षता देश के पर्यटन क्षेत्र की विशिष्टताओं को उजागर करने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है।

 

इस अभियान का उद्देश्य G20 की अध्यक्षता कर रहे भारत में यात्रा को प्रोत्साहित करना है एवं भारत का दौरा करने वाले प्रतिनिधियों को ‘अतुल्य भारत’ का दर्शन कराना है।

 

वर्ष 2023 में देश को प्रमुख यात्रा गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिये G20 केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय का फोकस क्षेत्र होगा।