राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (8-Feb-2019)
गुरु पद्मसंभव की प्रतिमा का अनावरण
(Unveiling the statue of Guru Padmashambh)
Posted on February 8th, 2019 | Create PDF File
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 8 फ़रवरी को गजपति ज़िले के जिरांग क्षेत्र में गुरु पद्मसंभव की 19 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया। गुरु पद्मसंभव तिब्बती बौद्ध धर्मं के संस्थापक थे। वे ओडिशा में पैदा हुए, वहीँ पले-बढ़े और तत्पश्चात तिब्बत चले गए। इन्हे दूसरा बुद्ध भी कहा जाता है।
पत्थर की यह 29 टन वजनी प्रतिमा पद्मसंभव महावीर मठ के पास स्थित पद्म सरोवर के मध्य में है। यह पूर्वी भारत का सबसे बड़ा मठ है। इसका उद्घाटन 2010 में दलाई लामा द्वारा किया गया था। यह मूर्ति प्रख्यात मूर्तिकार पद्मश्री प्रभाकर मोहराना द्वारा बनाई गई है।
मूर्ति अनावरण समारोह में अपने धार्मिक और प्रशासनिक नेताओं के साथ तिब्बत वासियों का एक बड़ा समूह उपस्थित था।