स्वास्थ्य समसामयिकी 2 (18-Apr-2021)संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन 2021(United Nations Food System Summit 2021)
Posted on April 17th, 2021 | Create PDF File
हाल ही में, भारत में ‘संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन’-2021 पर राष्ट्रीय वार्ता का आयोजन किया गया।
‘खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन’ :
संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा सितंबर 2021 में प्रथम संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रणाली शिखर सम्मेलन आयोजित करने का आह्वान किया गया है।
इसका उद्देश्य ‘सतत विकास’ हेतु एजेंडा 2030 की परिकल्पना को साकार करने के लिए विश्व की कृषि-खाद्य प्रणालियों में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु कार्रवाई की रणनीति तैयार करना है।
शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर और विश्व स्तर पर खाद्य प्रणालियों को आकार देने वाले तौर-तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि सतत विकास के लक्ष्यों- SDGs की प्रगति को गति प्रदान की जा सके।
‘खाद्य प्रणाली’ :
‘खाद्य प्रणाली’ (Food Systems) शब्द का तात्पर्य, खाद्य पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण, परिवहन और उपभोग करने में शामिल गतिविधियों के समूहन से होता है।
खाद्य प्रणालियाँ. मानव-जीवन के हर पहलू को स्पर्श करती हैं।
हमारी खाद्य प्रणालियों का दुरुस्त होना, हमारे शरीर के स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे पर्यावरण, अर्थव्यवस्थाओं और संस्कृतियों के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालता है।
जब ये सुचारू रूप से कार्य करते हैं, तो खाद्य प्रणालियां हमें परिवारों, समुदायों और राष्ट्रों के रूप में एक साथ लाने में सक्षम होती हैं।
आवश्यकता:
मानवता को कोविड-19 महामारी से उत्पन्न हुए संकट के कारण भोजन और संबंधित प्रणालियों में विभिन्न चुनौतियों का में सामना करना पड़ रहा है, जिससे उत्पादन, वितरण और खपत सहित समूची कृषि-खाद्य प्रणालियों के तहत कृषि-पद्धतियों अथवा विशिष्ट फसल-उत्पादन से अलग हमारी कार्रवाईयों और रणनीतियों को दोबारा तैयार करने की आवश्यकता उत्पन्न हो चुकी है।