अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1(1-Feb-2023)यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में यूक्रेन का ओडेसा(Ukraine's Odessa on UNESCO's World Heritage List)
Posted on February 2nd, 2023 | Create PDF File
हाल ही में विश्व धरोहर समिति ने यूक्रेन के काला सागर बंदरगाह शहर ओडेसा के ऐतिहासिक केंद्र को अपनी विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया है।
यह निर्णय इस साइट के असाधारण, सार्वभौमिक मूल्य और मानवता द्वारा इसे संरक्षित करने की ज़िम्मेदारी को चिह्नित करता है।
इसका काला सागर के एक बंदरगाह के रूप में ऐतिहासिक महत्व है एवं यूक्रेन को फिर से जीतने की कोशिश में रूस के मिसाइल हमलों के कारण इसे पेरिस में एक समिति सत्र के दौरान 'ख़तरे में' भी चिह्नित किया गया है।
काला सागर तक पहुँच के साथ, दक्षिणी बंदरगाह शहर लंबे समय से एक ऐसा स्थान रहा है जहाँ विभिन्न संस्कृतियों का मेल देखने को मिलता है।
18 वीं शताब्दी के अंत में रूस की महारानी कैथरीन द ग्रेट द्वारा स्थापित, यह रूसी और यूक्रेनियन दोनों के लिए वास्तुशिल्प और सांस्कृतिक महत्व की सैकड़ों इमारतों का घर है।
ओडेसा के ऐतिहासिक केंद्र को संकटग्रस्त विश्व धरोहरों की सूची में भी अंकित किया गया है।
संकटग्रस्त विश्व धरोहरों की सूची का उद्देश्य विश्व समुदाय को उन समस्याओं के प्रति सचेत करना है जो उन विशेषताओं, जो किसी साइट को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के योग्य बनाती हैं, को खतरे में डालती हैं और साथ ही सुधारात्मक कार्रवाई को बढ़ावा देती हैं।
वर्ष 2023 तक संकटग्रस्त विश्व धरोहरों की सूची में शामिल करने के लिये संबद्ध समिति द्वारा 52 संपत्तियों को निर्धारित किया गया है।