स्वास्थ्य समसामयिकी 1(23-Jan-2023)
नोरोवायरस
(Norovirus)

Posted on January 23rd, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

भारत कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर है पर इसी बीच देश में नोरोवायरस (Norovirus) के दो मामलें देश के दक्षिणी राज्य केरल में पाए गए है।

 

केरल के स्वास्थ्य विभाग ने आज जानकारी दी कि नोरोवायरस के दो मामले एर्नाकुलम जिले में पाए गए है।

 

जिसको लेकर केरल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है और इसके बचाव के उपायों आदि पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है।

 

नोरोवायरस :

 

नोरोवायरस एक अत्यधिक संक्रामक वायरस है जिसमें पीड़ित व्यक्ति को उल्टी और दस्त की शिकायत होती है।

 

नोरोवायरस से कोई भी संक्रमित और बीमार हो सकता है।

 

 नोरोवायरस को विंटर वोमिटिंग बग (winter Vomiting Bug) के नाम से भी जाना जाता है।

 

WHO की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवर्ष नोरोवायरस के लगभग 68.5 करोड़ मामले प्रकाश में आते है।

 

नोरोवायरस, एक सामान्य वायरस है जो फ्लू से संबंधित नहीं है।

 

नोरोवायरस के फैलने के कारण :

 

दूषित भोजन या पानी का सेवन करने से आप इससे संक्रमित हो सकते है। 

 

साथ ही किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से भी आप इससे संक्रमित हो सकते है।

 

लक्षण और बचाव :

 

नोरोवायरस के सामान्य लक्षणों में दस्त, उल्टी करना, जी मिचलाना, पेट दर्द आदि आते है। 

 

कभी कभी इससे संक्रमित व्यक्ति को बुखार, सरदर्द और शरीर में दर्द भी हो सकता है। 

 

नोरोवायरस पेट या आंतों की सूजन का कारण बनता है।

 

इसे एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस (Acute Gastroenteritis) कहा जाता है।