अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 3 (21-Apr-2021)
‘ट्रैवल बबल’
('Travel Bubble')

Posted on April 21st, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

भारत में कोविड-19 मामलों में हालिया उछाल के मद्देनजर, श्रीलंका ने भारत के साथ प्रस्तावित ‘यात्रा बुलबुला’ अर्थात ‘ट्रैवल बबल’ (Travel Bubble) शुरू करने का फैसला स्थगित कर दिया है।

 

‘ट्रैवल बबल’ :

‘ट्रैवल बबल’ व्यवस्था के अंतर्गत, घरेलू स्तर पर नॉवेल कोरोनवायरस महामारी को नियंत्रित करने में अच्छा प्रदर्शन करने देशों या राज्यों के मध्य फिर से संपर्क स्थापित किया जाता है।

 

इस प्रकार के बबल में, समूह में शामिल देशों के मध्य परस्पर व्यापार संबंधों को फिर से जोड़ने तथा यात्रा और पर्यटन जैसे किकस्टार्ट क्षेत्रों (kickstart sectors) को पुनः खोलने की सुविधा होती है।

 

विश्व भर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले देशों के मध्य संभावित ‘ट्रैवल बबल’ का आकार, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 35 प्रतिशत के बराबर होगा।

 

इस तरह की व्यवस्था छोटे देशों द्वारा विशेष रूप से पसंद की जा रही है, जिसके तहत ये देश बड़े भागीदारों के साथ फिर से व्यापार करने में सक्षम होंगे, परिणामस्वरूप इन्हें अधिक लाभ हासिल करने की संभावना होती है।