अन्तर्राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (10-Aug-2020)
ब्रिटिश सिक्कें पर नज़र आने वाले पहले गैर-श्वेत व्यक्ति
(The first non-white person to appear on British coins)

Posted on August 10th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

* ब्रिटेन महात्मा गांधी की स्मृति में एक सिक्का बनाने पर विचार कर रहा है।

 

* ब्रिटेन में BAME समुदाय (Black, Asian and minority ethnic) के लोगों के योगदान को पहचानने में बढ़ती रुचि के कारण इसपर विचार किया जा रहा है।

 

 

* इस परिपेक्ष्य में ब्रिटेन के वर्तमान वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने BAME समुदाय के व्यक्तियों की मान्यता को आगे बढ़ाने हेतु ब्रिटेन की  रॉयल मिंट एडवाइजरी कमेटी (RMAC) को एक पत्र जारी किया।

 

 

* उन्होंने ‘वी टु बिल्ट ब्रिटेन’ अभियान के समर्थन में यह पत्र लिखा है। आरएमएसी  आदेश का पालन करते हुए महात्मा गांधी को याद करने के लिए एक सिक्का लाएगा।

 

 

* RMAC ब्रिटेन में सिक्कों के लिए थीम और डिज़ाइन के प्रस्ताव भेजने का कार्य करती है।

 

 

* ब्रिटिश सिक्के पर महात्मा गांधी की तस्वीर होने का सबसे पहले विचार पूर्व मंत्री साजिद जावीद ने अक्टूबर 2019 में किया था।