राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (24-Aug-2020)
‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019’
(Tenzing Norgay National Adventure Award 2019)

Posted on August 24th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

* विंग कमांडर गजानंद यादव ने एयर एडवेंचर श्रेणी में ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2019’ जीता है।

 

* भारतीय वायु सेना ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से यह विशेष पुरस्कार जीतने के लिये यादव को बधाई दी है। '

 

* गजानंद यादव पैराशूट जंप प्रशिक्षक हैं।

 

* वे भारतीय वायु सेना की स्काइडाइविंग टीम ‘आकाश गंगा’ के सदस्य भी हैं।

 

* उन्होंने अब तक 2900 से अधिक बार छलांग लगाई हैं।

 

* तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कारों को साहसिक खेलों के लिये भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार माना जाता है।

 

* इन पुरस्कारों को अर्जुन पुरस्कार के समकक्ष माना जाता है।

 

* साहस के क्षेत्र में लोगों की उपलब्धियों को पहचानने के लिये प्रतिवर्ष ये पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।

 

* इन पुरस्कारों को चार श्रेणियों यथा- वायु में साहस, भूमि पर साहस, जल में साहस और जीवन भर की उपलब्धि के लिये दिया जाता है।

 

* इस पुरस्कार का उद्देश्य साहसिक गतिविधियों के लिए युवा लोगों को प्रोत्साहन के तौर पर सम्मान देना है।

 

* राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा प्रस्तुत की गई सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं।