राष्ट्रीय समसामियिकी 3 (2-Mar-2021)
तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम
(Technical Education Quality Improvement Programme)

Posted on March 3rd, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

सरकार ‘तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम’ (TEQIP) को एक नए कार्यक्रम ‘MERITE’ प्रोजेक्ट में बदलने की योजना बना रही है।

 


तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम-

इसकी शुरुआत वर्ष 2002 में विश्व बैंक की सहायता से मानव संसाधन और विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी तथा इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।इसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थानों की क्षमता को बढ़ाना है।तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम-III (TEQIP-III) वर्ष 2017 में शुरू किया गया था और यह वर्ष 2021 तक पूरा हो जाएगा।इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिये एक प्रमुख घटक के रूप में तकनीकी शिक्षा का विकास करना है।इसका उद्देश्य कम आय वाले राज्यों में इंजीनियरिंग संस्थानों की गुणवत्ता में सुधार करना है।

 


MERITE परियोजना के बारे में-

इस परियोजना का उद्देश्य TEQIP की तरह तकनीकी शिक्षा में सुधार करना है।हालाँकि MERITE प्रोजेक्ट अभी भी वैचारिक अवस्था में है और इसे कैबिनेट की मंज़ूरी नहीं मिली है।

 


तकनीकी शिक्षा में सुधार के लिये अन्य पहल:


* मार्गदर्शन और मार्गदर्शक (AICTE)।

* इंस्टीट्यूशंस ऑफ एमिनेंस (IoE) योजना

* राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में मातृभाषा में तकनीकी शिक्षा प्रदान करना प्रस्तावित है

* इस उद्देश्य को प्राप्त करना कि छात्र अपनी मातृभाषा में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे- चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कानून आदि का अध्ययन कर सकें।

* यह कक्षा 8 तक क्षेत्रीय भाषा में शिक्षण का सुझाव देता है और पाठ्यक्रम को उस भाषा में पढ़ने में सक्षम बनाता है, जिसमें छात्र सहज होता है।

* उच्चतर अविष्कार योजना (UAY)।