राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (12-Jan-2021)
सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान
(Sultanpur National Park)

Posted on January 12th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

दिल्ली में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने हरियाणा के गुड़गाँव ज़िले में अवस्थित सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (Sultanpur National Park) में भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।हरियाणा के गुड़गाँव ज़िले में स्थित यह उद्यान दिल्ली से 50 किमी. तथा गुड़गाँव से 15 किमी. दूर है।

 

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में प्रवासी के साथ-साथ स्थानिक पक्षी भी पाए जाते हैं जिसके चलते पक्षी प्रेमियों के बीच यह उद्यान विशेष रूप से लोकप्रिय है। इस उद्यान में प्रवासी पक्षियों का आगमन सितंबर माह में शुरू होता है तथा मार्च-अप्रैल तक यह इनका विश्राम स्थल बना रहता है। ग्रीष्म काल तथा मानसून की अवधि के दौरान स्थानिक पक्षियों की विभिन्न प्रजातियाँ यहाँ देखी जा सकती हैं।

उद्यान के भीतर अवस्थित सुल्तानपुर झील (क्षेत्रफल 1.21 वर्ग किमी.) को वर्ष 1971 में पंजाब वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Punjab Wildlife Preservation Act),1959 की धारा 8 के तहत अभयारण्य (Sanctuary) का दर्जा दिया गया। जुलाई 1991 में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत इसे राष्ट्रीय उद्यान (National Park) का दर्जा दिया गया।

 

उद्यान में पाए जाने वाले महत्त्वपूर्ण प्राणिजात

 

स्तनधारी (Mammals): कृष्णमृग (Blackbuck), नीलगाय, पाढ़ा (हॉग हिरण), सांभर, तेंदुआ आदि।

 

पक्षी: साइबेरियन क्रेन, ग्रेटर फ्लेमिंगो, डेमोइसेल क्रेन (स्थानीय भाषा में कुरजा/कुर्जा) आदि।

 

हरियाणा में अन्य राष्ट्रीय उद्यान: कालेसर राष्ट्रीय उद्यान (यमुनानगर ज़िले में)।