विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी समसामयिकी 1(2-August-2022)
गूगल मानचित्र द्वारा “सड़क दृश्य सेवा”
("Street View Service" by Google Maps)

Posted on August 2nd, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

गूगल, दो स्थानीय कंपनियों Genesys International और Tech Mahindra के सहयोग से भारत में पहली बार ‘स्ट्रीट व्यू’ सेवाएं शुरू करेगा।

 

गूगल सड़क दृश्य (Street view), अपने पूरे कवरेज क्षेत्र में निर्दिष्ट सड़कों से 360-डिग्री व्यू प्रदान करता है।

 

जिन 10 शहरों में यह सेवा शुरू की गई है उनमें शामिल हैं; बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पुणे, नासिक, हैदराबाद, वडोदरा, अमृतसर और अहमदनगर।

 

गूगल ने 2022 के अंत तक 50 से अधिक शहरों में सेवाओं का विस्तार करने की योजना बनाई है।

 

सड़क दृश्य सेवाओं, के एक भाग के रूप में, गूगल मानचित्र गति सीमा डेटा प्रदर्शित करेगा, जिसे यातायात अधिकारियों द्वारा साझा किया जाएगा। यह सुविधा बेंगलुरु से शुरू होगी।

 

बेंगलुरू में, गूगल, ट्रैफिक पुलिस के साथ साझेदारी करके, ट्रैफिक लाइट के समय को बेहतर तरीके से अनुकूलित करने वाले मॉडल पेश करेगा।