दिवस विशेष समसामयिकी 1(29-Nov-2022)लाल ग्रह दिवस(Red Planet Day)
Posted on November 29th, 2022 | Create PDF File
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) द्वारा 28 नवंबर, 1964 के दिन मेरिनर-4 को लॉन्च किया गया था जिसके उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 28 नवंबर को लाल ग्रह दिवस मनाया जाता है।
मेरिनर-4 ने पहली बार मंगल पर महत्त्वपूर्ण जानकारी और तस्वीरें खींची थीं।
मंगल ग्रह :
आकार और दूरी :
मंगल सौरमंडल में सूर्य की ओर से चौथा ग्रह है। पृथ्वी से इसकी आभा रक्तिम दिखती है, इसीलिये इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है।
मंगल ग्रह पृथ्वी के आकार का लगभग आधा है।
पृथ्वी से समानता (कक्षा और घूर्णन) :
मंगल ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हुए6 घंटे में एक चक्कर पूरा करता है, जो कि पृथ्वी पर एक दिन (23.9 घंटे) के समान है।
मंगल ग्रह का अक्षीय झुकाव 25 डिग्री है। यह लगभग पृथ्वी के समान है, जो कि4 डिग्री के अक्षीय झुकाव पर स्थित है।
पृथ्वी की तरह मंगल ग्रह पर भी अलग-अलग मौसम पाए जाते हैं, लेकिन वे पृथ्वी के मौसम की तुलना में लंबी अवधि के होते हैं क्योंकि सूर्य की परिक्रमा करने में मंगल अधिक समय लेता है।
मंगल ग्रह के दिनों को सोल (Sols) कहा जाता है, जो 'सौर दिवस' का लघु रूप है।
अन्य विशेषताएँ :
मंगल के लाल दिखने का कारण इसकी चट्टानों में लोहे का ऑक्सीकरण, जंग लगना और धूल कणों की उपस्थिति है, इसलिये इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है।
मंगल ग्रह पर सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी स्थित है, जिसे ओलंपस मॉन्स (Olympus Mons) कहते हैं।
मंगल के दो छोटे उपग्रह हैं- फोबोस और डीमोस।