राष्ट्रीय समसामयिकी 1 (12-May-2021)
पुदुचेरी बना 'हर घर जल’ केन्द्र शासित प्रदेश
(Puducherry becomes 'Har Ghar Jal' Union Territory)

Posted on May 12th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

पुदुचेरी ने जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission-JJM) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 100% पाइप जल कनेक्शन का लक्ष्य हासिल किया है।

 

इससे पहले, गोवा, तेलंगाना तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह ने जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक ग्रामीण घर में नल के पानी की आपूर्ति की है।

 

इसलिए, जल जीवन मिशन के तहत हर ग्रामीण घर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पुडुचेरी चौथा राज्य / केंद्र शासित प्रदेश है।

 

जल जीवन मिशन को 2024 तक हर ग्रामीण घर तक सुरक्षित नल का पानी पहुंचाने के लिए राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के साथ साझेदारी में कार्यान्वित किया जा रहा है।

 

 पंजाब राज्य तथा दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेशों ने नल के पानी की आपूर्ति के साथ 75% से अधिक ग्रामीण घरों को कवर किया गया है।

 

जल जीवन मिशन (JJM):

 

यह केंद्र सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है।

 

इसकी घोषणा अगस्त 2019 में की गई थी।

 

इसका उद्देश्य 2024 तक देश के प्रत्येक ग्रामीण घर में नल के पानी के कनेक्शन प्रदान करना है।