खेल समसामयिकी 1(28-Nov-2022)
पीटी उषा बनी भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष
(PT Usha becomes first woman president of Indian Olympic Association)

Posted on November 29th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

एथलीट और राज्यसभा की मनोनीत सांसद पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।

 

इस पद की वो इकलौती दावेदार थीं। इस संबंध में चुनाव 10 दिसंबर को होने थे, लेकिन विपक्ष में कोई और उम्मीदवार नहीं होने की वजह से उन्हें IOA की पहली महिला अध्यक्ष चुन लिया गया है।

 

पीटी उषा को 'पय्योली एक्सप्रेस, उड़नपरी' के नाम से भी जाना जाता है और वह देश की सबसे सफल एथलीटों में से एक हैं। 

 

पीटी उषा ने वर्ष 1982 से 1994 तक एशियाई खेलों में चार  स्वर्ण सहित 11 पदक जीते।

 

उन्होंने वर्ष 1986 के सियोल एशियाई खेलों में सभी चार स्वर्ण (200 मीटर, 400 मीटर,  400 मीटर बाधा दौड़ और चार गुणा 400 मीटर रिले) पदकों के साथ ही 100 मीटर में रजत भी जीता था।

 

उषा ने 1982 नई दिल्ली  एशियाई खेलों में 100 मीटर और 200 मीटर में पदक जीते।

 

कुल मिलाकर उन्होंने 1983 से 1998 तक एशियाई चैम्पिपियनशिप में कुल 23 पदक जीते।

 

पीटी उषा वर्ष 1984 के ओलिंपिक 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं थी।

 

भारतीय ओलंपिक संघ भारत की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (NOC) है।

 

इसका कार्य ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों व अन्य अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्त्व करने वाले एथलीटों का चयन करना और भारतीय टीम का प्रबंधन करना है।

 

यह भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ की तरह ही कार्य करता है, तथा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्त्व करने वाले एथलीटों का भी चयन करता है।