राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (7-Mar-2019)
प्रियंका दुबे को चमेली देवी जैन पुरस्कार (Priyanka Dubey to get Chameli Devi Jain Award)

Posted on March 7th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

बीबीसी संवाददाता प्रियंका दुबे को वर्ष 2018 के लिए उत्कृष्ट महिला पत्रकार का चमेली देवी जैन पुरस्कार देने का फैसला किया गया है।

 

मीडिया फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार बीबीसी के दिल्ली ब्यूरो में संवाददाता के रूप में काम कर रहीं प्रियंका दुबे को नौ मार्च को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

 

विज्ञप्ति में बताया कि दुबे को उनकी बहुआयामी, खोजी और जिज्ञासापरक रिपोर्टिंग के लिए चुना गया है। अपनी खबरों में उन्होंने ज्वलंत और जटिल सामाजिक तथा राजनीतिक मुद्दे उठाये हैं।

 

इस साल पुरस्कार के निर्णायक मंडल में पूर्व संपादक भारत भूषण, न्यूज एक्स की राष्ट्रीय संपादक (समाचार) शीला भट्ट और इंडियन एक्सप्रेस की वंदिता मिश्रा शामिल रहे।

 

पत्रकारिता में उत्कृष्टता के मानकों को बनाये रखने के लिए पिछले 37 साल से महिला पत्रकारों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है। स्वतंत्रता सेनानी और गृहिणी चमेली देवी जैन के नाम पर इस पुरस्कार की शुरूआत की गयी थी।

 

पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था मीडिया फाउंडेशन के प्रमुख इस समय ट्रिब्यून अखबार के पूर्व प्रधान संपादक हरीश खरे हैं।

 

शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मीडिया फाउंडेशन से जुड़े रहे बीजी वर्गीज की स्मृति में व्याख्यान देंगे।