राष्ट्रीय समसामयिकी 2 (12-October-2021)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष संघ का शुभारंभ किया
(Prime Minister Narendra Modi launched the Indian Space Association)

Posted on October 12th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष संघ (Indian Space Association - ISpA) का शुभारंभ किया।

 

इसके संस्थापक सदस्यों में भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, नेल्को (टाटा ग्रुप), वनवेब, मैपमायइंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज और अनंत टेक्नोलॉजी लिमिटेड शामिल हैं।

 

अन्य मुख्य सदस्यों में गोदरेज, ह्यूजेस इंडिया, अज़िस्ता-बीएसटी एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, बीईएल, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स और मैक्सर इंडिया शामिल हैं।

 

बोर्ड के सदस्य :

 

प्रथम अध्यक्ष: जयंत पाटिल, एलएंडटी-एनएक्सटी रक्षा के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष

 

उपाध्यक्ष: राहुल वत्स, भारती एयरटेल के मुख्य नियामक अधिकारी

 

महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. भट्ट (रिटा.)

 

ISpA :

 

ISpA एक निजी उद्योग निकाय है जो देश में अंतरिक्ष और उपग्रह कंपनियों के लिए एक प्रमुख उद्योग निकाय के रूप में कार्य करेगा।

 

ISpA का प्रतिनिधित्व अंतरिक्ष और उपग्रह प्रौद्योगिकियों में उन्नत क्षमताओं वाले घरेलू और वैश्विक निगमों द्वारा किया जाएगा।

 

ISpA भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगा, जिसमें भारत में क्षमता निर्माण और अंतरिक्ष आर्थिक हब और इन्क्यूबेटरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।