अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (17-May-2019)
प्रमोद कुमार मिश्रा को ससकावा पुरस्कार, 2019 (Prasod Kumar Mishra wins Sasakawa Award, 2019)

Posted on May 17th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में आपदा जोखिम न्यूनीकरण संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (United Nations Office for Disaster Risk Reduction-UNDRR) ने प्रमोद कुमार मिश्रा को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिये ससकावा पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया है।

 

श्री मिश्रा ने आपदा से प्रभावित समुदायों की समस्याओं का सामना करने हेतु उनकी क्षमता में आवश्यक सुधार के लिये लंबे समय तक मदद की।

 


उन्होंने सामाजिक समावेशन के महत्त्वपूर्ण सिद्धांत का अनुपालन करते हुए सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की स्थिति में सुधार हेतु असमानता तथा गरीबी को कम करने कि दिशा में सराहनीय कार्य किया।

 



संयुक्त राष्ट्र का यह पुरस्कार किसी ऐसे व्यक्ति/संस्थान को दिया जाता है, जो अपने समुदाय के बीच आपदा जोखिम न्यूनीकरण में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही इसका पक्षधर भी हो।

 


जिनेवा में ग्लोबल प्लेटफॉर्म फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (Global Platform for Disaster Risk Reduction- GPDRR) 2019 के छठे सत्र में इस पुरस्कार की घोषणा की गई।

 


वर्ष 2019 के लिये ससकावा पुरस्कार की थीम ‘बिल्डिंग इनक्लूसिव एंड रेजिलिएंट सोसाइटीज़’ (Building Inclusive and Resilient Societies) थी।