अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1(3-August-2022)
अभ्यास पिच ब्लैक
(Practice Pitch Black)

Posted on August 3rd, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना द्वारा इस महीने के अंत में आयोजित अभ्यास पिच ब्लैक में भारतीय सेना 16 अन्य देशों के साथ भाग लेगी।

 

अभ्यास पिच ब्लैक :

 

यह अंतरसंचालनियता बढ़ाने और प्रतिभागियों के बीच संबंधों को मज़बूत करने के लिये एक द्विवार्षिक अभ्यास है।

 

यह भारतीय वायु सेना को एक गतिशील युद्ध वातावरण में इन देशों के साथ ज्ञान और अनुभव का आदान-प्रदान करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

 

यह सभी राष्ट्रों के कर्मियों को उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के अद्वितीय वातावरण में विमान प्रणालियों और कार्य प्रथाओं के साथ काम करने का अनुभव प्रदान करता है।

 

यह अभ्यास दक्षिणी गोलार्द्ध क्षेत्र में आयोजित होगा, जिसकी मेज़बानी रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (RAAF) द्वारा की जाती है।

 

इस वर्ष प्रतिभागी राष्ट्र ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्राँस, जर्मनी, इंडोनेशिया, भारत, जापान, मलेशिया, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, यूके और अमेरिका हैं।

 

अन्य अभ्यास :

 

द्विपक्षीय :

 

पूर्व ऑस्ट्रिया हिंद (थल-सेना)

 

AUSINDEX अभ्यास (नौसेना)

 

बहुपक्षीय :

 

मालाबार अभ्यास (संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाओं के साथ)