अर्थव्यवस्था समसामयिकी 1(22-June-2022)
प्रधानमंत्री ने बी आर अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स का उद्घाटन किया
(PM inaugurates BR Ambedkar School of Economics)

Posted on June 22nd, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स (बेस) विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करने के साथ ही भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. आंबेडकर की एक प्रतिमा का अनावरण किया।

 

उन्होंने कार्यक्रम में 150 ‘प्रौद्योगिकी हब’ भी समर्पित किया, जिन्हें कर्नाटक में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में व्यापक बदलाव लाकर विकसित किया गया है। 

 

ये ‘प्रौद्योगिकी हब’ 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किए गए हैं और इसे कई औद्योगिक भागीदारों का समर्थन प्राप्त है, इसका उद्देश्य उद्योग 4.0 कर्मियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुशल कार्यबल तैयार करना है।

 

राज्य सरकार ने कुल लागत में से 657 करोड़ रुपये जबकि टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) और उसके उद्योग साझेदारों ने 4,080 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। 

 

राज्य ने इन 150 आईटीआई में विशेष कार्यशालाएं और प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाएं तैयार करने के लिए अतिरिक्त 220 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

 

ये प्रौद्योगिकी हब विभिन्न प्रकार के नवीन पाठ्यक्रमों के माध्यम से अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी में उच्च-कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेंगे और आईटीआई स्नातकों के लिए नौकरी और उद्यमिता के विकल्प बढ़ाएंगे।

 

उपस्थित लोगों में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और अन्य राज्य कैबिनेट मंत्री शामिल थे।

 

आवासीय BASE विश्वविद्यालय की स्थापना 2017 में स्वतंत्र भारत के निर्माण में अम्बेडकर के असाधारण योगदान का सम्मान करने और उनके जन्म की 125 वीं वर्षगांठ पर उनकी विरासत को श्रद्धांजलि देने के लिए की गई थी।

 

BASE को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की शैली में डिजाइन किया गया था और यह बैंगलोर विश्वविद्यालय के ज्ञान भारती परिसर में 43.35 एकड़ भूमि पर स्थित है। इसमें 13 ब्लॉक हैं जिनके निर्माण में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत आई है।