राष्ट्रीय समसामयिकी 1 (3-May-2021)
ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु II’
(Operation 'Samudra Setu II’)

Posted on May 3rd, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु II’ (Operation 'Samudra Setu II’) को शुरू किया है।

 

ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु II’ के तहत भारतीय नौसेना ने सात जहाज (Indian Navy Ships) तैनात किए हैं।

 

भारतीय नौसेना द्वारा ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु II’ (Operation 'Samudra Setu II’) कोविड-19 महामारी की चुनौतियों से निपटने हेतु लाँच किया गया है।

 

ऑपरेशन ‘समुद्र सेतु II’ (Operation 'Samudra Setu II’) के तहत निम्नलिखित सात भारतीय नौसेना जहाजों (Indian Navy Ships) को तैनात किया गया है-

आईएनएस कोलकाता

आईएनएस कोच्चि

आईएनएस तलवार

आईएनएस टाबर

आईएनएस त्रिकंड

आईएनएस जलश्व

आईएनएस ऐरावत

 

इन सभी जहाजों को भारत में विभिन्न देशों से लिक्विड मेडिकल ऑॅक्सीजन और अन्य संबंधित मेडिकल इक्विपमेंट को लाने हेतु तैनात किया गया है।

 

इसके अतिरिक्त, दक्षिणी नौसेना कमान से ‘लैंडिंग शिप टैंक आईएनएस शार्दुल’ को भी इस ‘समुद्र सेतु II’ में शामिल करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

 

भारतीय नौसेना का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर वह कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में सहायता करने के लिए और अधिक जहाजों की तैनाती कर सकती है।

 

ऑपरेशन समुद्र सेतु (Operation Samudra Setu)

ऑपरेशन समुद्र सेतु को मई, 2020 में भारतीय नौसेना द्वारा आरंभ किया गया था।

 

ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत कोविड-19 महामारी के कारण पड़ोसी देशों में फंसे लगभग 4000 भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक भारत वापस लाया गया था।

 

इस ऑपरेशन के तहत भारतीय नौसेना ने कई जहाजों को तैनात किया था।

 

इस ऑपरेशन का संचालन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय , विदेश मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्र और राज्य सरकार की अन्य एजेंसियों के समन्वय से किया गया था।

 

विदेश में फंसे प्रवासी भारतीयों को निकालने में नौसेना के इस प्रयास को काफी सराहा गया था।