राज्य समसामियिकी 1 (21-Aug-2019)
अब केरल में महिलाएं भी चलाएंगी सरकारी वाहन
(Now women will also drive government vehicles in Kerala)

Posted on August 21st, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

केरल सरकार ने बुधवार को सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में महिला चालकों को नियुक्त करने का फैसला लिया।

 

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया जिससे इस क्षेत्र में दशकों से चला आ रहा पुरुषों का वर्चस्व खत्म होगा।

 

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, समाज के सभी वर्गों में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के सरकार के फैसले के तौर पर महिलाओं की नियुक्ति की जाती है।

 

इसमें कहा गया है, ‘‘मंत्रिमंडल ने सरकारी सेवाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में महिला चालकों की भर्ती करने का फैसला किया है। इसके लिए मौजूदा भर्ती नियमों में संशोधन किया जाएगा।’’

 

सरकार ने पुलिस बल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की कोशिश के तौर पर हाल ही में 550 सदस्यों वाली पहली महिला बटालियन स्थापित की थी।

 

विज्ञप्ति में बताया गया है कि मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय खेलों में 83 पुरस्कार विजेताओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त करने का भी फैसला किया है।