अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1 (12-October-2021)अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, 2021(Nobel Prize in Economics, 2021)
Posted on October 12th, 2021 | Create PDF File
अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2021 के नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा कनाडा में जन्मे डेविड कार्ड (David Card) को दिया गया है और दूसरा आधा हिस्सा इज़रायल-अमेरिकी जोशुआ डी एंग्रिस्ट (Joshua D Angrist) तथा डच-अमेरिकी गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स (Guido W Imbens) को संयुक्त रूप से दिया गया है।
डेविड कार्ड को श्रम अर्थशास्त्र में उनके अनुभवजन्य योगदान के लिये सम्मानित किया गया है।
जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेंस को "आकस्मिक संबंधों के विश्लेषण में उनके पद्धतिगत योगदान के लिये" पुरस्कृत किया गया।
अर्थशास्त्र के क्षेत्र में वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार पॉल आर मिलग्रोम (Paul R Milgrom) और रॉबर्ट बी विल्सन (Robert B Wilson) को "नीलामी सिद्धांत में सुधार तथा नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों के लिये" प्रदान किया गया।
अन्य नोबेल पुरस्कारों के विपरीत अर्थशास्त्र के लिये पुरस्कार को अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत में स्थापित नहीं किया गया था, बल्कि वर्ष1968 में उनकी स्मृति में स्वीडिश केंद्रीय बैंक द्वारा स्थापित किया गया था।
डेविड कार्ड :
उन्होंने विश्लेषण किया है कि न्यूनतम मज़दूरी, आप्रवासन और शिक्षा श्रम बाज़ार को कैसे प्रभावित करते हैं।
इस शोध के महत्त्वपूर्ण निष्कर्षों में से एक यह था कि "न्यूनतम मज़दूरी बढ़ाने से यह ज़रूरी नहीं कि नौकरियाँ कम हों"।
इससे यह भी समझ में आया कि "जो लोग किसी देश में पैदा हुए, वे नए आप्रवास से लाभान्वित हो सकते हैं, जबकि जो लोग पहले के समय में आप्रवासन कर चुके हैं, वे नकारात्मक रूप से प्रभावित होने का जोखिम उठा सकते हैं"।
इसने श्रम बाज़ार में छात्रों के भविष्य को आकार देने में स्कूल में उपलब्ध संसाधनों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस :
उन्हें शोध उपकरण में उनके "पद्धतिगत योगदान" के लिये पुरस्कृत किया गया था।
उनके काम ने प्रदर्शित किया कि "प्राकृतिक अनुप्रयोगों से कारण और प्रभाव के बारे में सटीक निष्कर्ष कैसे निकाला जा सकता है"।
|
नोबेल पुरस्कार, 2021 |
|
क्षेत्र |
प्राप्तकर्त्ता |
योगदान |
रसायनविज्ञान |
बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यू. सी. मैकमिलन |
अणुओं के निर्माण के लिये एक सरल और पर्यावरण की दृष्टि से स्वच्छतम विधि निर्मित करना, जिसका उपयोग दवाओं और कीटनाशकों (ऑर्गनोकैटलिसिस) सहित यौगिकों को बनाने के लियेकिया जा सकता है। |
भौतिकी |
‘स्युकुरो मनाबे’ (Syukuro Manabe), क्लॉस हेसलमैन(Klaus Hasselmann) और ‘जियोर्जियो पैरिसी’ (Giorgio Parisi) |
‘जटिल भौतिक प्रणालियों की समझ में अभूतपूर्व योगदान हेतु’ |
चिकित्सा |
‘डेविड जूलियस’ और ‘अर्डेम पटापाउटियन’ |
‘सोमाटोसेंसेशन’ यानी आँख, कान एवं त्वचा जैसे विशेष अंगों की देखने, सुनने और महसूस करनेकी क्षमता पर केंद्रित है। |
शांतिपुरस्कार |
मारिया रसा (Maria Ressa) और दिमित्री मुरातोव(Dmitry Muratov) |
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के उनके प्रयासों के लिये प्रदान किया गया जो लोकतंत्रऔर स्थायी शांति के लिये एक पूर्व शर्त है। |
साहित्य |
अब्दुलराजाक गुरनाह |
उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों एवं महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्य हेतुअडिग और करुणामय पैठ के लिये। |
अर्थशास्त्र |
डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेंस |
मज़दूरी, नौकरियों पर शोध |