राष्ट्रीय समसामयिकी 2(19-Jan-2023)
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल स्थापना दिवस
(National Disaster Response Force Raising Day)

Posted on January 19th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

प्रतिवर्ष 19 जनवरी को ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

 

इस वर्ष ‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ ने अपना 18वाँ स्थापना दिवस मनाया।

 

‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) की स्थापना वर्ष 2006 में ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005’ के तहत 6 बटालियनों के साथ की गई थी।

 

वर्तमान में NDRF में 12 बटालियन हैं, जिनमें BSF और CRPF से तीन-तीन तथा CISF, SSB एवं ITBP से दो-दो बटालियन हैं एवं इसकी प्रत्येक बटालियन में 1149 सदस्य हैं।

 

स्थापना के बाद से NDRF ने अपनी कार्यकुशलता से देश तथा विदेशों में प्रशंसा प्राप्त की है।

 

‘राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदा में त्वरित सहायता प्रदान करने, राहत व बचाव कार्यों में जुटी अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने, आपदा क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने एवं राहत सामग्री का वितरण करने आदि में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

 

पिछले कुछ वर्षों में NDRF वैश्विक स्तर पर अग्रणी आपदा प्रबंधन बल के रूप में उभरा है।

 

NDRF का महानिदेशक एक IPS अधिकारी होता है।

 

वर्तमान में IPS अधिकारी अतुल करवाल NDRF के महानिदेशक हैं।