राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (22-Feb-2021)
‘राष्ट्र प्रथम- 82 वर्षों की स्‍वर्णिम गाथा’ पुस्तक
('Nation First- The Golden Saga of 82 Years' Book)

Posted on February 22nd, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

* केंद्रीय गृह मंत्री ने हाल ही में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित पुस्तक ‘राष्ट्र प्रथम- 82 वर्षों की स्‍वर्णिम गाथा’ का विमोचन किया है।

 

* यह पुस्‍तक CRPF में भर्ती होने वाले जवानों के लिये प्रेरणा का काम करेगी और इतिहास की रोंगटे खड़े कर देने वाली वीरता की गाथाएँ लोगों को बताएगी।

 

* इस संबंध में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने कहा कि यह पुस्तक बल और उसके सदस्यों की यात्रा, चुनौतियों, सफलताओं और बलिदानों का एक विस्तृत और गहन शोध है।

 

* इसके अलावा 19 फरवरी, 2021 को CRPF का पहला ‘वेटरन्स डे’ भी आयोजित किया गया।

 

* ज्ञात हो कि वर्ष 2021 से प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के तीसरे शुक्रवार को CRPF के ‘वेटरन्स डे’ के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

 

* केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) एक ऐसा अर्द्ध-सैन्य बल है, जिसका प्राथमिक कार्य देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

 

* केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल 27 जुलाई, 1939 को रॉयल रिप्रेज़ेंटेटिव पुलिस के रूप में अस्तित्व में आया था, जो 28 दिसंबर, 1949 को CRPF अधिनियम लागू होने पर केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल बन गया।