अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1(25-Nov-2022)
नसीम अल बहर 2022
(Naseem Al Bahr 2022)

Posted on November 25th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

भारतीय नौसेना जहाज़ (Indian Naval Ship- INS) त्रिकांड, INS सुमित्रा और समुद्री गश्ती विमान (Maritime Patrol Aircraft- MPA) डोर्नियर ने 'नसीम अल बहर' (सी ब्रीज़) के 13वें संस्करण में भाग लिया।

 

INS त्रिकांड एक फ्रंटलाइन फ्रिगेट है जो हथियारों और सेंसर की बहुमुखी रेंज से लैस है। यह मुंबई में स्थित भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है।

 

INS सुमित्रा एक बहुभूमिका अपतटीय गश्ती पोत, विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है।

 

नसीम अल बहर :

 

यह भारतीय नौसेना (Indian Navy- IN) और ओमान की रॉयल नेवी (Royal Navy of Oman-RNO) के बीच एक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास है।

 

यह अभ्यास 19 से 24 नवंबर, 2022 तक ओमान के तट पर आयोजित किया गया और इसके तीन चरण थे: बंदरगाह चरण, समुद्री चरण तथा डीब्रीफ।

 

पहला IN-RNO अभ्यास वर्ष 1993 में आयोजित किया गया था।

 

वर्ष 2022 में IN-RNO द्विपक्षीय अभ्यास के 30 वर्ष पूरे हो गए हैं।

 

महत्त्व :

 

भारत और ओमान के बीच परंपरागत रूप से मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, जो समान सांस्कृतिक मूल्यों को साझा करते हैं। नौसेना अभ्यासों ने इन द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूती दी है।