दिवस विशेष समसामयिकी 1(1-Dec-2022)
नगालैंड स्थापना दिवस
(Nagaland Foundation Day)

Posted on December 1st, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

01 दिसंबर को नगालैंड का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

 

नगालैंड 01 दिसंबर, 1963 को भारतीय संघ के 16वें राज्य के रुप में अस्तित्व में आया था।

 

नगालैंड पूर्व में म्याँमार, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम तथा दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है।

 

नगालैंड तथा म्याँमार के बीच सरामती पर्वत शृंखला प्राकृतिक सीमा बनाती है जो नगालैंड की सबसे ऊँची पहाड़ी भी है।

 

राज्य की लगभग 70% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है तथा यहाँ की मुख्य खाद्य फसल धान है, इसके अलावा कुल कृषि के 70% भाग पर धान की खेती की जाती है।

 

यहाँ खेती की स्लेश तथा बर्न प्रणाली प्रचलित है जिसे स्थानीय स्तर पर झूम खेती कहा जाता है।

 

राज्य का दीमापुर ज़िला पूरे देश से रेलवे  एवं हवाई यातायात से जुड़ा है।

 

नगालैंड में प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह के पहले सप्ताह में ‘हॉर्नबिल उत्सव’ का आयोजन किया जाता है।

 

इस महोत्सव का नामकरण हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर किया गया है तथा इस महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2000 में की गई थी।

 

हॉर्नबिल, अरुणाचल प्रदेश और केरल का राजकीय पक्षी है।

 

यह भारतीय महाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है।

 

यह IUCN की रेड लिस्ट में सुभेद्य श्रेणी में शामिल है।

 

यह CITES के परिशिष्ट I (Appendix I) में तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम,1972 की अनुसूची 1 में शामिल है।