केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा ‘नगरपालिका कार्य निष्पादन सूचकांक’ (Municipal Performance Index– MPI)– 2020 जारी किया गया है।
‘नगरपालिका कार्य निष्पादन सूचकांक’ (MPI), सेवाओं, वित्त, नीति, प्रौद्योगिकी और शासन के सभी क्षेत्रों में नगरपालिकाओं में स्थानीय शासन प्रणाली की जांच करता है। यह स्थानीय शासन प्रणाली में जटिलताओं का सरलीकरण और मूल्यांकन करने के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही के लोकाचार को भी बढ़ावा देता है।
नगरपालिका कार्य निष्पादन सूचकांक’ (MPI) 2020:
MPI द्वारा 111 नगरपालिकाओं (दिल्ली के NDMC और 3 नगर निगमों के लिए अलग से मूल्यांकन किया गया) की पाँच स्तंभों में क्षेत्रवार किए गए प्रदर्शन की जांच की गई। इन पांच स्तंभों में कुल मिलाकर 20 क्षेत्र और 100 संकेतक शामिल हैं।
MPI के अंतर्गत पाँच स्तंभ- सेवाएँ, वित्त, नीति, प्रौद्योगिकी और प्रशासन, हैं।
शहरों की रैंकिंग:
नगरपालिका कार्य निष्पादन सूचकांक’ (MPI) 2020 के तहत मूल्यांकन ढांचे में जनसंख्या के आधार पर नगरपालिकाओं को दस लाख से अधिक जनसंख्या वाली नगरपालिका और दस लाख से कम आबादी वाले नगरपालिकाओं में श्रेणीबद्ध किया गया है।
‘मिलियन प्लस’ / दस लाख से अधिक आबादी वाली श्रेणी: इंदौर सबसे अधिक रैंक वाली नगरपालिका के रूप में उभरा है, इसके बाद सूरत और भोपाल का स्थान रहा है।
दस लाख से कम आबादी वाली श्रेणी: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद शीर्ष स्थान पर रही, इसके बाद तिरुपति और गांधीनगर का स्थान रहा।