राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (13-Feb-2020)
विश्व रेडियो दिवस पर मोदी ने दी शुभकामनाएं
(Modi wishes on World Radio Day)

Posted on February 14th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को विश्व रेडियो दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में सरकार ने भारत की मूल ताकतों को उजागर करने के लिए रेडियो का प्रयोग किया है।

 

उन्होंने कहा कि उनका मासिक ‘मन की बात’ रेडियो संबोधन ‘‘हमें और निकट लाया है’’ और यह शानदार अनुभव रहा है।

 

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले पांच वर्षों में भारत की मूल ताकतों और भारतीयों की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए हम रेडियो का प्रयोग करते रहे हैं।’’

 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मन की बात हमें और निकट लाया है और यह शानदार अनुभव रहा है।’’

 

वह आकाशवाणी के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें कहा गया, ‘‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के कारण रेडियो की लोकप्रियता बढ़ी है।’’

 

प्रति वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है।