अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1(2-August-2022)
सैन्य-अभ्यास अल नजाह
(Military Exercise Al Najah)

Posted on August 2nd, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

भारतीय सेना और ओमान की शाही सेना के मध्य 1 से 13 अगस्त 2022 तक संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजाह-IV का आयोजन किया जा रहा है।

 

अल नजाह सैन्य अभ्यास :

 

इस अभ्यास का यह चौथा संस्करण है।

 

अभ्यास के दायरे में औपचारिक वार्ता, अभ्यास और प्रक्रियाओं की आपसी समझ, संयुक्त कमान तथा नियंत्रण संरचनाओं की स्थापना एवं आतंकवादी खतरों का उन्मूलन शामिल है।

 

इस सैन्य अभ्यास के दौरान संयुक्त शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, सामरिक अभ्यास, तकनीक एवं प्रक्रियाओं के समायोजन के अलावा संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के तहत आतंकवाद का मुकाबला करने वाले सैन्य ऑपरेशन, क्षेत्रीय सुरक्षा कार्यक्रम और शांति की रक्षा संचालन गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा।

 

ओमान के साथ अन्य अभ्यास :

 

नौसेना अभ्यास :

 

नसीम-अल-बहर

 

वायु सेना अभ्यास :

 

इस्टर्न ब्रिज़

 

भारत के लिये ओमान का सामरिक महत्त्व :

 

ओमान, खाड़ी देशों में भारत का रणनीतिक साझेदार है और खाड़ी सहयोग परिषद (Gulf Cooperation Council- GCC), अरब लीग तथा हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (Indian Ocean Rim Association- IORA) के लिये एक महत्त्वपूर्ण वार्ताकार है।

 

ओमान होर्मुज़ जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर है, जहाँ से भारत अपने तेल आयात के पाँचवें हिस्से का आयात करता है।

 

अरब सागर के पार दोनों देश भूगोल, इतिहास और संस्कृति से जुड़े हुए हैं तथा सौहार्दपूर्ण संबंध रखतें हैं, जो ऐतिहासिक समुद्री व्यापार संबंध के लिये महत्त्वपूर्ण हैं।