महिलाओं से छेड़छाड़ एवं यौन उत्पीड़न रोकने के उपाय (Measures to Prevent Molestation and Sexual Harassment of Women)

Posted on March 25th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

महिलाओं से छेड़छाड़ एवं यौन उत्पीड़न रोकने के उपाय (Measures to Prevent Molestation and Sexual Harassment of Women)-

 

* बदलते समय के अनुरूप महिलाओं के विरुद्ध होने वाले विभिन्‍न अपराधों जैसे बलात्कार, छेड़छाड़ एवं यौन उत्पीड़न के विरुद्ध कठोर कानून बनाया जाना चाहिए। इनसे सम्बन्धित मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। वर्तमान कानूनों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

 

* महिलाओं से सम्बन्धित मामलों की रिपोर्ट, जांच एवं न्यायालयी सुनवाई जहाँ तक सम्भव हो महिला पुलिस अधिकारियों, डॉक्टरों एवं महिला न्यायाधीशों द्वारा की जानी चाहिए।

 

* पुलिस एवं प्रशासनिक मशीनरी को मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता है ताकि सड़कों या अन्य जगहों पर महिलाओं के विरुद्ध ऐसी घटनाएं न हों।

 

* महिलाओं का यौन उत्पीड़न बन्द हो इसके लिए सामाजिक स्तर पर सबसे ज्यादा कार्य करने की आवश्यकता है। महिलाओं के प्रति समाज को संवेदनशील बनाए जाने की आवश्यकता है। इसमें विधि प्रवर्तनकारी एजेंसियों एवं न्यायाधीशों सहित सभी सम्बन्धित पक्षों को शामिल करने की आवश्यकता है।

 

* महिलाओं के प्रति समाज के नजरिए में बदलाव लाने की आवश्यकता है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका माता-पिता, विद्यालय आदि की बनती है। किसी बच्चे का पालन-पोषण एवं अध्ययन इस तरह का होना चाहिए कि वह आगे चलकर एक अच्छा नागरिक बन सके। बच्चों को विद्यालय स्तर से ही महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। उन्हें यह बताया जाना चाहिए कि महिलाओं को वस्तु के रूप में देखना ठीक नहीं है।

 

*शासन के सभी स्तरों पर उत्तरदायित्व एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

 

*सेना में यौन उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई सामान्य कानूनों के तहत की जानी चाहिए।