अन्तर्राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (27-June-2020)
मैरी डब्‍लयू. जैकसन
(Mary W. Jackson)

Posted on June 28th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

* अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अमेरिका समेत विश्व के कई अन्य देशों में नस्लीय भेदभाव के विरुद्ध चल रहे अभियानों का समर्थन करते हुए अपने मुख्यालय का नाम ‘मैरी डब्‍लयू. जैकसन’ (Mary W. Jackson) के नाम पर रखने की घोषणा की है।

 

* ‘मैरी जैकसन’ नासा (NASA) की सबसे पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला इंजीनियर थीं।

 

* मैरी जैकसन का जन्म 09 अप्रैल, 1921 को अमेरिका में ऐसे समय में हुआ था, जब अमेरिका में नस्लीय भेदभाव अपने चरम पर था।

 

* मैरी जैकसन ने हैम्पटन इंस्टीट्यूट (वर्तमान में हैम्पटन विश्वविद्यालय) से गणित और भौतिक विज्ञान में दोहरी डिग्री के साथ स्नातक करने के बाद मैरीलैंड राज्य (Maryland State) के एक विद्यालय में गणित की शिक्षिका के रूप में कार्य किया।

 

* वर्ष 1951 में वे नेशनल एडवाइज़री कमेटी फॉर एयरोनॉटिक्‍स (National Advisory Committee for Aeronautics) द्वारा एक गणितज्ञ के रूप में नियुक्त की गईं, इसी संस्था को वर्ष 1958 में नासा के रूप में प्रतिस्थापित कर दिया गया।

 

* गणितज्ञ के रूप में शामिल होने के बाद और और अधिक अध्ययन किया, जिसके बाद वर्ष 1958 में उन्हें पदोन्नति मिली और वे नासा की पहली अश्वेत महिला इंजीनियर बन गईं।

 

* उन्होंने अपने लगभग दो दशक लंबे इंजीनियरिंग कैरियर में कई रिपोर्टों और शोधों पर कार्य किया।

 

* मैरी जैकसन वर्ष 1985 में सेवानिवृत्त हो गईं।