राष्ट्रीय समसामयिकी 1(21-Jan-2023)
मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा स्थापना दिवस
(Manipur, Meghalaya and Tripura Foundation Day)

Posted on January 23rd, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

21 जनवरी को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इस उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री ने इन राज्यों के लोगों को शुभकामनाएँ दी हैं।

 

प्राकृतिक सौंदर्य और अनुपम छटा से युक्त तीनों राज्य भारत की सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध बनाते हैं और साथ ही अपनी इन विशेषताओं के कारण पर्यटन का केंद्र भी हैं।

 

21 जनवरी, 1972 को पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के तहत तीनों को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया था।

 

15 अगस्त, 1947 से पहले शांतिपूर्ण वार्ता के ज़रिये ऐसे लगभग सभी राज्यों, जिनकी सीमाएँ भारतीय संघ के साथ लगती थीं, को विलय हेतु एकजुट कर लिया गया था, 15 नवंबर, 1949 को भारतीय संघ में विलय होने तक त्रिपुरा एक रियासत थी।

 

17 मई, 1947 को त्रिपुरा के अंतिम महाराजा बीर बिक्रम सिंह के निधन के पश्चात् महारानी कंचनप्रभा ने त्रिपुरा राज्य का प्रतिनिधित्त्व संभाला।

 

भारतीय संघ में त्रिपुरा राज्य के विलय में उन्होंने सहायक की भूमिका निभाई थी।

 

मेघालय, भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक छोटा पहाड़ी राज्य है जो 2 अप्रैल, 1970 को असम राज्य के भीतर एक स्वायत्त राज्य के रूप में अस्तित्त्व में आया।