राज्य समसामयिकी 1 (13-October-2021)
लूखा नदी
(lukha river)

Posted on October 13th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

मेघालय राज्य सरकार के अनुसार, एक डिटॉक्सिंग पायलट प्रोजेक्ट ने लूखा नदी (River Lukha) को फिर से जीवित कर दिया है।

 

लूखा नदी, मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में बहती है।

 

लूखा नदी, पूर्वी जयंतिया पहाड़ियों के दक्षिणी भाग से होकर प्रवाहित होती है और इसमें, इसकी मुख्य सहायक नदी – लूनर नदी तथा नरपुह रिजर्व फ़ॉरेस्ट की पहाड़ियों से बहने वाली कई धाराओं से जलापूर्ति होती है।

 

यह नदी पूर्वी जयंतिया हिल्स से होती हुई आगे बांग्लादेश में बहती है।

 

लूखा नदी – स्थानीय पनार भाषा में “मछली जलाशय” – को एक दशक पहले विषाक्त माना जाता था और कहा जाता था कि इसे फिर से जीवित नहीं किया जा सकता।