राष्ट्रीय समसामयिकी 1 (21-Jan-2021)
LIC के नए प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ मोहंती
(LIC New Managing Director Siddharth Mohanty)

Posted on January 21st, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

  • मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1 फरवरी से सिद्धार्थ मोहंती को भारत के सबसे बड़े बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

 

  • वह वर्तमान में LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के सीईओ हैं।

 

  • वह 30 जून, 2023 को अपनी सेवानिवृत्ति तक LIC के एमडी के रूप में काम करेंगे।

 

  • वह टीसी सुशील कुमार की जगह लेंगे, जो 31 जनवरी 2021 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

 

  • LIC के चार एमडी और एक अध्यक्ष हैं।

 

  • वर्तमान में, एमआर कुमार निगम के अध्यक्ष के रूप में और टीसी सुशील कुमार, विपिन आनंद, मुकेश कुमार गुप्ता और राज कुमार LIC के एमडी के रूप में सेवारत हैं।

 

  • जीवन बीमा निगम की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुयी। इसका मुख्यालय मुंबई में है।