खेल समसामयिकी 2(3-August-2022)
लॉन बॉल टीम प्रतिस्पर्द्धा
(Lawn Ball Team Competition)

Posted on August 3rd, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेल में भारत ने चार पदक अपने नाम किये।

 

महिला लॉन बॉल्स में इतिहास रचते हुए नयनमोनी सैकिया, पिक्‍की, लवली चौबे और रूपारानी तिर्की की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्‍वर्ण पदक जीता।

 

इस प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार स्‍वर्ण पदक जीता है।

 

इसके बाद टेबल टेनिस में भारत को जीत हासिल हुई, जब साथियान ज्ञानशेखरन, शरथ कमल, हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी की टीम ने सिंगापुर को मात देकर एक और स्‍वर्ण पदक दिलाया। 

 

इंग्लैंड के बर्मिंघम में  28 जुलाई से 8 अगस्त तक राष्ट्रमंडल खेलों के वर्ष 2022 के संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

 

पहले राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन वर्ष 1930 में हैमिल्टन, कनाडा में किया गया था, जहाँ 11 देशों ने छह खेलों और 59 कार्यक्रमों में भाग लेने के लिये 400 एथलीटों को भेजा था।

 

वर्ष 1930 से हर चार वर्ष के अंतराल पर (द्वितीय विश्व युद्ध के कारण वर्ष 1942 और वर्ष 1946 को छोड़कर) इन खेलों का आयोजन किया जाता है।