व्यक्ति विशेष समसामयिकी 1 (14-January-2022)लाल बहादुर शास्त्री(Lal Bahadur Shastri)
Posted on January 14th, 2022 | Create PDF File
11 जनवरी, 2022 को देश में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई।
लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्तूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था।
वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया और भारत के भविष्य को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने असहयोग आंदोलन एवं नमक सत्याग्रह में भाग लिया।
भारत को आजादी मिलने के बाद वर्ष 1961 में उन्हें भारत के गृह मंत्री के रूप में और ‘भ्रष्टाचार निरोधक समिति’ में नियुक्त किया गया।
उन्होंने भारत में आनंद, गुजरात के ‘अमूल दूध सहकारी समिति’ का समर्थन और ‘राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड’ का निर्माण करके ‘श्वेत क्रांति’ को बढ़ावा दिया।
भारत के खाद्य उत्पादन को बढ़ावा देने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए लाल बहादुर शास्त्री ने वर्ष 1965 में भारत में हरित क्रांति को भी बढ़ावा दिया।
उन्होंने 10 जनवरी, 1966 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अयूब खान के साथ वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को समाप्त करने के लिये ताशकंद घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किये। 11 जनवरी, 1966 को ताशकंद में ही उनकी मृत्यु हो गई।
उन्हें वर्ष 1966 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।