रक्षा समसामयिकी 1(23-Mar-2023)कोंकण अभ्यास 2023(Konkan Exercise 2023)
Posted on March 23rd, 2023 | Create PDF File
भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी के बीच वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास- कोंकण 2023 अरब सागर के कोंकण तट पर 20 से 22 मार्च, 2023 तक आयोजित किया गया।
इस अभ्यास में निर्देशित मिसाइल युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल और टाइप 23 निर्देशित मिसाइल युद्धपोत एचएमएस लैंकेस्टर ने हिस्सा लिया तथा अंतर-परिचालनीयता बढ़ाने व सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों को अपनाने के लिए कई समुद्री अभ्यास किए।
इस अभ्यास में समुद्री परिचालन के सभी क्षेत्र वायु, सतह और उप-सतह शामिल थे।
कोंकण युद्धाभ्यास श्रृंखला की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी।
उद्देश्य :
एक-दूसरे के अनुभवों से पारस्परिक लाभ प्राप्त करना और दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग को प्रदर्शित करना।
इसका उद्देश्य एक विरोधी वातावरण में गठबंधन बलों द्वारा मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों के संचालन में सैनिकों को प्रशिक्षण देना भी है।
भारत और ब्रिटेन के बीच अन्य संयुक्त अभ्यास :
नौसेना : कोंकण
वायु सेना : इंद्रधनुष
मिलिट्री : अजय वारियर