दिवस विशेष समसामयिकी 1 (20-Jan-2021)
कोकबोरोक दिवस
(Kokborok Day)

Posted on January 20th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

  • 19 जनवरी को त्रिपुरा में 43वें कोकबोरोक दिवस का आयोजन किया गया।

 

  • इस अवसर पर पारंपरिक पोशाक में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

 

  • ‘कोकबोरोक’ त्रिपुरा की मूल भाषा है।

 

  • इसमें ‘कोक’ का अर्थ है ‘भाषा’ और ‘बोरोक’ का अर्थ है ‘लोग’।

 

  • ‘कोकबोरोक’ भाषा को लेकर 19 जनवरी, 1979 को त्रिपुरा विधानसभा में विधेयक पारित किया गया था, जिसमें ‘कोकबोरोक’ को राज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई और तब से इसका उपयोग सरकारी कार्यालयों में किया जाता रहा है।

 

  • कोकबोरोक भाषा में लेखन की शुरुआत तकरीबन 300 वर्ष पूर्व त्रिपुरा के राजा महेंद्र देबबर्मा के शासनकाल के दौरान हुई थी।

 

  • र्तमान में त्रिपुरा की आदिवासी आबादी का 70 से 75 फीसदी हिस्सा ‘कोकबोरोक’ भाषा बोलता है।